देश की खबरें | राहुल हुए 54 साल के; खरगे, अखिलेश और कई अन्य नेताओं ने बधाई दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कुछ नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी।

नयी दिल्ली, 19 जून कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (‘इंडिया’) के कुछ नेताओं ने बुधवार को राहुल गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी।

कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी को कमजोरों की आवाज, संविधान के प्रति अटूट आस्था रखने वाला तथा सत्ता को सच का आईना दिखाने वाला बताया।

राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की ज्येष्ठ संतान हैं। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले वह केरल के वायनाड से सांसद थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी मुख्यालय में खरगे के साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटा। इस मौके पर प्रियंका गांधी और कई अन्य नेता मौजूद थे।

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के संविधान में निहित मूल्यों के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता और लाखों अनसुनी आवाज़ों के प्रति आपकी सशक्त करुणा, ऐसे गुण हैं जो आपको दूसरों से अलग करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का विविधता में एकता, सद्भाव और करुणा का लोकाचार आपके सभी कार्यों में दिखाई देता है, क्योंकि आप सत्ता को सच्चाई का आईना दिखाकर अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने के अपने मिशन में लगे हुए हैं। मैं आपके लंबे, स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करता हूं।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी अपने बड़े भाई को बधाई दी और कहा कि राहुल गांधी उनके लिए दोस्त, मागदर्शक और नेता भी हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेरे प्यारे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं... हमेशा मेरे दोस्त, मेरे सहयात्री, तर्कशील मार्गदर्शक, दार्शनिक और नेता हैं। चमकते रहिए, आपको सबसे ज्यादा प्यार!’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ‘‘मैं अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी को शुभकामनाएं देने वाले करोड़ों भारतीय नागरिकों में खुद को शामिल करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी भारत के गरीबों, वंचितों और पिछड़े नागरिकों के निर्विवाद नेता हैं। वह बेजुबानों की आवाज, कमजोरों के लिए शक्ति का स्तंभ, हमारे संविधान के संरक्षक, न्याय योद्धा और गौरवशाली भविष्य के लिए भारत की सबसे उज्ज्वल आशा हैं।’’

उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने के लिए राहुल गांधी की निस्वार्थ, समर्पित और भावुक प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है और उनका नैतिक मार्गदर्शन हर कदम पर रास्ता दिखाता है।

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने हर तरफ से हमलों का सामना किया है, लेकिन वह दृढ़ता से खड़े रहे और अपने सिद्धांतों से कभी नहीं डिगे, चाहे उन्हें कितना भी उपहास या अपमान का सामना करना पड़े।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘मैं कामना करता हूं कि उनका जीवन खुशियों से भरा रहे और उन्हें अच्छी लड़ाई लड़ने की ताकत मिले।’’

पार्टी के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

‘इंडिया’ गठबंधन के घटक समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।’’

द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जन्मदिन मुबारक हो, प्रिय भाई राहुल गांधी। देश के लोगों के प्रति आपका समर्पण आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आपको निरंतर प्रगति और सफलता के लिए शुभकामनाएं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\