देश की खबरें | राहुल ने घायल किसान से फोन पर बात की, आंदोलन का समर्थन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।
नयी दिल्ली, 14 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के दौरान कथित तौर पर पुलिस कार्रवाई में घायल हुए एक किसान से बुधवार को फोन पर बात की और इस आंदोलन के प्रति अपना समर्थन जताया।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह राजा वडिंग ने फोन पर राहुल गांधी की बात घायल किसान गुरमीत सिंह से करवाई।
राहुल गांधी ने अपने व्हाट्सएप चैनल पर इस बातचीत का एक वीडियो साझा किया।
उन्होंने कहा, "किसान आंदोलन में पुलिस प्रताड़ना से गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व सैनिक गुरमीत सिंह जी से फोन पर बात हुई। उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और हक़ की मांगों को ले कर एक शांतिपूर्ण आंदोलन के लिए उनके प्रति अपना समर्थन जताया।"
राहुल गांधी ने कहा, "वह जवान भी थे, और किसान भी हैं - उनकी जय करने की जगह, देश के रक्षक और अन्नदाता से मोदी सरकार का यह तानाशाही रवैया, लोकतंत्र को शर्मसार कर रहा है।"
किसानों के 'दिल्ली चलो' मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े। किसान संगठनों का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई में कई किसानों को चोटें आई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2024 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

