देश की खबरें | राहुल ने बालासोर की छात्रा के पिता से बात की, न्याय की लड़ाई में मदद का भरोसा दिलाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से बुधवार को बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में पूरी मदद का भरोसा दिलाया।
नयी दिल्ली, 16 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के पिता से बुधवार को बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में पूरी मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, "ओडिशा के बालासोर में इंसाफ की लड़ाई में जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की। उनकी आवाज़ में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं। जो हुआ वह अमानवीय और शर्मनाक ही नहीं, पूरे समाज के लिए ज़ख्म है।"
उन्होंने कहा, "हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले।"
राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के "सिस्टम" ने इस लड़की की हत्या की है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस विषय पर चुप्पी नहीं साधनी चाहिए, बल्कि जवाब देना चाहिए।
बालासोर जिले के एक कॉलेज की छात्रा ने शनिवार को कथित तौर पर संस्थान परिसर में खुद को आग लगा ली थी और वह 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी। उसकी मंगलवार को मौत हो गई। छात्रा ने इससे पहले एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

