खेल की खबरें | राहुल सर के पास साझा करने के लिये काफी चीजे हैं, निर्भर करता है कि हम कैसे सीखते हैं: वेंकटेश अय्यर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेंकटेश अय्यर का कहना है कि वह भारतीय टीम के ’ड्रेसिंग रूम’ में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सिखायी जाने वाली सभी चीजों को अच्छी तरह दिमाग में रखने की कोशिश करेंगे।

जयपुर, 17 नवंबर वेंकटेश अय्यर का कहना है कि वह भारतीय टीम के ’ड्रेसिंग रूम’ में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सिखायी जाने वाली सभी चीजों को अच्छी तरह दिमाग में रखने की कोशिश करेंगे।

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश को राष्ट्रीय टी20 टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाजी आल राउंडर होने के नाते उम्मीद है कि उनकी मौजूदगी से टीम की पहली पसंद हार्दिक पंड्या पर हर वक्त खुद को बेहतरीन दिखाने का दबाव होगा।

वेंकटेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ से कहा, ‘‘मैं जितना भी सीख सकता हूं, वह सीखना चाहता हूं जिसमें राहुल सर दिग्गज हैं और उनके पास चीजें साझा करने के लिये काफी कुछ है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम चीजों को किस तरह सीखते हैं यह इस निर्भर करेगा कि हमसे क्या करने के लिये कहा जाता है। मैं दिमाग में कुछ लेकर नहीं आया हूं इसलिये जो भी सिखाया जायेगा, मैं उसे उसी तरीके से सीखूंगा। ’’

कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें कुछ महत्वपूर्ण गुर दिये हैं और यह निश्चित रूप से एक विशेष क्षण था।

वेंकटेश ने कहा, ‘‘अगर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा मुझसे कुछ चीज साझा करते हैं तो यह विशेष ही होगी। मैं इस टूर्नामेंट के प्रत्येक क्षण का लुत्फ उठाने की कोशिश करूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कप्तान, कोच और ऋषभ पंत से भी बात की थी। उन्होंने मेरा टीम में स्वागत किया जिससे मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी