देश की खबरें | राहुल ने आदिवासियों से बचपन की कहानियां साझा कीं लेकिन विकास के बारे में बात नहीं की : भाजपा का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों से अपने बचपन की कहानियां साझा कीं लेकिन उनके विकास के बारे में बात नहीं की।

जयपुर, नौ अगस्त भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासियों से अपने बचपन की कहानियां साझा कीं लेकिन उनके विकास के बारे में बात नहीं की।

उन्होंने कहा कि गांधी को वागड़ क्षेत्र में कांग्रेस द्वारा किये गये विकास कार्यों का हिसाब देना चाहिए था।

जोशी ने यह भी कहा कि उन्होंने भीलवाड़ा की घटना के बारे में बात नहीं की जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया, हत्या कर दी गई और शव को भट्टी में जला दिया गया।

जोशी ने एक बयान में कहा, ‘‘उन्होंने (गांधी) भाषण में आदिवासियों की समस्याएं, उनके विकास और भविष्य की योजनाओं के बारे में बात नहीं की। उन्होंने सिर्फ अपने बचपन की कहानियां सुनाईं और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ) और भाजपा को कोसा।’’

राहुल गांधी ‘विश्व आदिवासी दिवस’ पर बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन में मणिपुर जातीय हिंसा के लिए भाजपा की विचारधारा को जिम्मेदार ठहराया था और आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर भारत के इस राज्य में लगी आग को बुझाना नहीं चाहते हैं।

जोशी ने कहा कि गांधी को मणिपुर की इतनी चिंता थी, लेकिन उन्हें राज्य में महिलाओं की स्थिति, किसानों को कर्ज मुक्ति के झूठे वादे, किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी भत्ता और रोजगार देने के नाम पर युवाओं के साथ धोखाधड़ी, पेपर लीक माफिया, दलितों पर बढ़ते अत्याचार की याद नहीं आई।

उन्होंने कहा कि मानगढ़ धाम और वागड़ क्षेत्र के लिए जो विकास कार्य कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई, वह काम मोदी नीत सरकार ने पिछले नौ साल में कर दिखाया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज मानगढ़ धाम में विकास की घोषणाएं कीं, लेकिन ये भी खोखली निकलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\