देश की खबरें | राहुल ने कहा: चीनी घुसपैठ पर लद्दाखवासियों की बात नजरअंदाज नहीं करे सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देशभक्त लद्दाखवासी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उनकी सुननी चाहिए क्योंकि यदि उनकी बात को नजरअंदाज किया गया तो देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

नयी दिल्ली, चार जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि देशभक्त लद्दाखवासी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और सरकार को उनकी सुननी चाहिए क्योंकि यदि उनकी बात को नजरअंदाज किया गया तो देश को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उम्मीद जताई कि चीन की घुसपैठ पर सरकार देश की भावना सुनेगी और कदम उठाएगी।

यह भी पढ़े | 4 जुलाई का इतिहास: आज के दिन स्वामी विवेकानंद का हुआ था निधन, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं.

राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘देशभक्त लद्दाखवासी चीनी घुसपैठ के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। वे आगाह कर रहे हैं। उनकी बात की उपेक्षा करने की भारत को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कृपया, भारत की खातिर उन्हें सुनिए।’’

यह भी पढ़े | MP Board 10th Result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं के नतीजे किए जारी, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर ऐसे करें चेक.

उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया है, उसके मुताबिक कई लद्दाखवासियों ने कहा है कि चीन ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की है।

प्रियंका ने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अपनी मातृभूमि से प्यार करने वाले लद्दाख के अनगिनत निवासी कह रहे हैं कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। आशा है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए सरकार लद्दाख के लोगों के साथ पूरे हिंदुस्तान की भावना सुनेगी और कदम उठाएगी।’’

गौरतलब है कि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले कई हफ्तों से गतिरोध चल रहा है। गत 15-16 जून की रात दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस झड़प में चीनी पक्ष को भी नुकसान होने की खबरें हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\