देश की खबरें | राहुल ने सोनिया और प्रियंका को संदेश भेजकर कहा था: मैं अपने घर कश्मीर जा रहा हूं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत जम्मू-कश्मीर आते समय अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी को संदेश भेजकर कहा था, ‘‘मुझे अजीब महसूस हो रहा है कि मैं अपने घर जा रहा हूं।’’
श्रीनगर, 30 जनवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत जम्मू-कश्मीर आते समय अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी को संदेश भेजकर कहा था, ‘‘मुझे अजीब महसूस हो रहा है कि मैं अपने घर जा रहा हूं।’’
खुद प्रियंका गांधी ने यह वाकया कांग्रेस की जनसभा में बयां किया।
‘भारत जोड़ो यात्रा’ के समापन समारोह से जुड़ी रैली में उन्होंने कहा, ‘‘मेरे भाई(राहुल) पांच महीनों तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक चले। शुरू में मैंने सोचा कि कैसे चलेंगे, क्या होगा। लेकिन वो जहां जहां गए, लोग स्वागत करने बाहर आए क्योंकि इस देश में एक जज्बा है। देश के संविधान के लिए, देश की धरती के लिए जज्बा है।’’
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जब मेरे भाई कश्मीर की तरफ आ रहे थे, तो मुझे और मेरी मां को संदेश भेजा कि मुझे अजीब सा अहसास हो रहा है कि मैं अपने घर जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जब मेरे परिवार वाले मुझे आकर गले मिलते हैं, उनकी आंखों में आंसू होते हैं तो उनके दर्द और जज्बात मेरे सीने में समा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि नेहरू-गांधी परिवार का ताल्लुक मूल रूप से जम्मू-कश्मीर से है।
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘ यहां खड़े होकर गर्व महसूस होता है कि कांग्रेस ने ऐसी यात्रा निकाली, जिसका पूरे देश ने समर्थन किया। आज जो राजनीति हो रही है, उससे देश की भलाई नहीं हो सकती। जो राजनीति देश को बांटती है, तोड़ती है, वो देश का नुकसान करती है।’’
उन्होंने लोगों का आह्वान किया, ‘‘एक तरह से यह यात्रा आध्यात्मिक रही है...हम सबका का कर्तव्य है कि जिस सत्य, अहिंसा और एकता के आधार पर यह देश बना उसे हम बचाकर रखें।’’
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)