देश की खबरें | राहुल गांधी की 28 दिसंबर की मुंबई रैली स्थगित, नयी तारीख की आने वाले दिनों में घोषणा की जाएगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में 28 दिसंबर को कांगेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली पार्टी की स्थानीय इकाई ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न खतरे को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दी है ।
मुंबई, 14दिसंबर मुंबई में 28 दिसंबर को कांगेस नेता राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली पार्टी की स्थानीय इकाई ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से उत्पन्न खतरे को ध्यान में रखते हुए स्थगित कर दी है ।
कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष भाई जगताप ने संवाददाताओं से कहा कि रैली टालने का फैसला राज्य के अधिकारियों तथा नयी दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा के बाद किया गया है। उन्होंने कहा कि नया कार्यक्रम आगामी दिनों में घोषित किया जाएगा।
जगताप ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी की रैली स्थगित की गयी है, रद्द नहीं की गयी है। कोरोना वायरस और ओमीक्रोन के खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। ’’
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अबतक 28 मामले सामने आये हैं जिनमें 12 मुंबई में हैं।
राहुल गांधी की रैली शिवसेना की नियंत्रण वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) तथा अन्य नगर निकायों के अगले साल के चुनाव के लिहाज से राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम मानी जा रही है।
जगताप ने कहा, ‘‘मुंबई में राहुल गांधी की रैली निश्चित रूप से होगी। स्थिति सुधर जाने के बाद हम फैसला करेंगे। ’’
गौरतलब है कि शिवाजी पार्क में 28 दिसंबर की इस रैली के लिए बीएमसी से मंजूरी नहीं मिलने पर जगताप उच्च न्यायालय चल गये थे और उन्होंने अदालत से महाराष्ट्र सरकार को रैली के लिए अनुमति देने का निर्देश देने का अनुरोध किया था। लेकिन उनकी याचिका पर खंडपीठ सुनवाई करती, जगताप ने बिना शर्त अपनी याचिका वापस ले ली। कांग्रेस महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना एवं राकांपा के साथ हिस्सेदार है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

