देश की खबरें | झारखंड के रामगढ़ से फिर शुरू हुई राहुल गांधी की न्याय यात्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले से फिर शुरू हुई। राज्य में यात्रा का आज चौथा दिन है।
रामगढ़ (झारखंड), पांच फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार को झारखंड के रामगढ़ जिले से फिर शुरू हुई। राज्य में यात्रा का आज चौथा दिन है।
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि जिले के सिद्धू-कान्हू मैदान में रविवार रात को रुकने के बाद यात्रा सोमवार सुबह महात्मा गांधी चौक से फिर शुरू हुई और चुत्तुपलू वैली के लिए प्रस्थान किया, जहां राहुल स्वतंत्रता सेनानियों शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह को श्रद्धांजलि देंगे।
उन्होंने कहा कि रांची जिले के इरबा पहुंचने के बाद राहुल, इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से संवाद करेंगे।
दोपहर को भोजनावकाश के बाद यात्रा रांची के शहीद मैदान पहुंचेगी, जहां कांग्रेस सांसद एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
राहुल ने रविवार को कहा था कि उनकी पार्टी 'जल, जंगल, जमीन' पर आदिवासियों के अधिकारों के साथ खड़ी है।
झारखंड में यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब झारखंड मुक्ति मोर्चा नीत गठबंधन सरकार सोमवार को विधानसभा में 'शक्ति प्रदर्शन' करेगी।
कांग्रेस राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की घटक दल है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

