देश की खबरें | राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को दो घंटे देरी से शुरू होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में पहले चरण की अपनी ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा’’ बूंदी जिले के गुडली गांव से शनिवार को अपने सामान्य समय से दो घंटे की देरी से सुबह आठ बजे शुरू करेंगे।
जयपुर, नौ दिसंबर कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजस्थान में पहले चरण की अपनी ‘‘ भारत जोड़ो यात्रा’’ बूंदी जिले के गुडली गांव से शनिवार को अपने सामान्य समय से दो घंटे की देरी से सुबह आठ बजे शुरू करेंगे।
गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए शुक्रवार को यात्रा में एक दिन का अवकाश लिया था। गांधी परिवार शुक्रवार को रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी करता नजर आया।सोनिया गांधी आज 76 साल की हो गईं।
राहुल गांधी कल यात्रा फिर से शुरू करने के लिए बूंदी जिले के गुडली गांव लौटेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा के 93 वें दिन बूंदी जिले में केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र के गुडली गांव से 30 किमी की दूरी तय करने की संभावना है। बूंदी जिले के केशोरायपाटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की चंद्रकांता मेघवाल विधायक हैं।
इस बीच गुडली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े लोगो ने कई जगहों पर केक काटकर और पटाखे जलाकर अपनी नेता सोनिया का जन्मदिन मनाया।
मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों और मंत्रियों ने भी सोशल मीडिया के जरिए सोनिया को जन्मदिन की बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ बृहस्पतिवार को अलग-अलग जगहों से रणथंभौर पहुंचीं थी। राहुल की 'भारत जोड़ो यात्रा' इन दिनों राजस्थान के कोटा-बूंदी इलाके में है, जिसमें शुक्रवार को आराम का दिन रखा गया है।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2022 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

