एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी चार जून को चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार जून को 'संगठन सृजन अभियान' के तहत पार्टी की हरियाणा इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दो बैठकें करेंगे। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | राहुल गांधी चार जून को चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे

चंडीगढ़, दो जून कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार जून को 'संगठन सृजन अभियान' के तहत पार्टी की हरियाणा इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के साथ दो बैठकें करेंगे। पार्टी नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

हरियाणा में पिछले 11 वर्ष से कांग्रेस का जिला स्तर का संगठन नहीं है और गांधी के दौरे को इस प्रक्रिया को गति देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पार्टी पिछले करीब 11 वर्ष से हरियाणा में सत्ता से बाहर है।

भाजपा ने अक्टूबर 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी। चुनाव में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 48 जबकि कांग्रेस ने 37 सीट जीती थीं।

कांग्रेस ने हरियाणा में पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

हरियाणा मामलों के प्रभारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी के हरिप्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया एक महीने में पूरी हो जाएगी।

हरिप्रसाद ने कहा, “चार जून को कांग्रेस नेता राहुल गांधी 'संगठन सृजन अभियान' के तहत हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).