राहुल गांधी ने सांगली में पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण किया
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सांगली जिले में कांग्रेस के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का बृहस्पतिवार को अनावरण किया.
सांगली, 5 सितंबर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सांगली जिले में कांग्रेस के दिवंगत नेता पतंगराव कदम की आदमकद प्रतिमा का बृहस्पतिवार को अनावरण किया. कदम ने महाराष्ट्र में कई विभागों में मंत्री पद संभाला था. कई वर्षों तक पलूस-काडेगांव विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कदम की प्रतिमा जिले के वांगी में स्थापित की गई है.
गांधी ने वांगी में दिवंगत नेता को समर्पित एक संग्रहालय का भी दौरा किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के प्रभारी रमेश चेन्निथला, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) प्रमुख शरद पवार, कोल्हापुर के सांसद शाहू छत्रपति, पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख नाना पटोले और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट इस कार्यक्रम में मौजूद थे. यह भी पढ़ें : एक शिक्षक को आईएएस से अधिक वेतन मिलना चाहिए : मनीष सिसोदिया
गांधी का एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है. सुबह राहुल ने नांदेड में दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2024 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

