देश

राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- हर नागरिक को मिले प्यार और सम्मान का एहसास, तभी सच्चा 'स्वराज' संभव

कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आकांक्षाओं और विचारों का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज देश में वैचारिक लड़ाई इस बात की है कि कुछ लोग पूरे देश के लिए तय करना चाहते हैं कि सच क्या है. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति का आधार लोगों की बात सुनना, उनकी सच्चाई को समझना और उसका सम्मान करना है.

राहुल गांधी का BJP पर हमला, बोले- हर नागरिक को मिले प्यार और सम्मान का एहसास, तभी सच्चा 'स्वराज' संभव

Rahul Gandhi On Rajiv Gandhi Birth Anniversary: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर आयोजित 'हरा भरा स्वराज' कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के हर व्यक्ति को, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, उम्र या लिंग का हो, यह महसूस होना चाहिए कि उसे प्यार और सम्मान मिलता है. राहुल गांधी ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर अल्पसंख्यकों, दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया. यह भी पढ़ें: NEET Protest: 'देश के बच्चों से झूठ मत बोलिए'; दिल्ली पुलिस की तारीफ पर राहुल गांधी का किरेन रिजिजू और मोदी सरकार पर तीखा हमला

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों, ईसाइयों और सिखों को यह महसूस कराती है कि उनका कोई अस्तित्व नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों से उनकी जमीन छीनी जा रही है और विरोध करने पर उन्हें डराया जाता है. उन्होंने कहा कि दलितों के साथ होने वाले उत्पीड़न को भी नजरअंदाज किया जा रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि इस सोच को बदलने की जरूरत है और हर नागरिक को देश में अपनापन, प्यार और सम्मान का एहसास होना चाहिए.

 

 

राहुल गांधी ने 'हरा भार स्वराज' सम्मेलन को संबोधित किया:

'स्वराज' का मतलब सिर्फ आजादी नहीं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि 'स्वराज' भारतीय अवधारणा है और इसका अंग्रेजी में केवल "फ्रीडम" (Freedom) के रूप में अनुवाद करना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि स्वराज का अर्थ है "खुद पर शासन करना". किसी व्यक्ति को आजादी दी जा सकती है, लेकिन स्वराज नहीं दिया जा सकता. उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का अपना अलग सत्य और अपनी अलग जीवन यात्रा होती है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए.

शिक्षा, परीक्षा और आर्थिक व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि महात्मा गांधी का भारत तब तक नहीं बन सकता, जब तक शिक्षा महंगी रहे, परीक्षा व्यवस्था निष्पक्ष न हो और आर्थिक व्यवस्था कुछ लोगों तक सीमित रहे. उन्होंने कहा कि सरकार का काम युवाओं के सपनों को आगे बढ़ाना है, न कि उन्हें रोकना. अगर कोई इंजीनियर, रसोइया, मोची या अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है, तो सरकार को उसके लिए रास्ते खोलने चाहिए.

छात्रों से कहा- आपकी सच्चाई का सम्मान होना चाहिए

कार्यक्रम में मौजूद छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी आकांक्षाओं और विचारों का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज देश में वैचारिक लड़ाई इस बात की है कि कुछ लोग पूरे देश के लिए तय करना चाहते हैं कि सच क्या है. राहुल गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति का आधार लोगों की बात सुनना, उनकी सच्चाई को समझना और उसका सम्मान करना है. उन्होंने कहा कि यही महात्मा गांधी के स्वराज की मूल भावना है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2026 09:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).