देश की खबरें | राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी में कांग्रेस के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है।

पुडुचेरी, 15 फरवरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 17 फरवरी को पुडुचेरी का दौरा करेंगे, जहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाला है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बताया कि राहुल गांधी सोलाई नगर में मछुआरों को संबोधित करेंगे और फिर यहां के भारतीदासन गवर्नमेंट महिला कॉलेज में छात्राओं के साथ संवाद करेंगे।

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने ईमेल भेजकर आग्रह किया था कि अपने पुडुचेरी प्रवास के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उन्हें संबोधित करें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्राओं से संवाद के बाद राहुल गांधी कांग्रेस की ओर से आयोजित एक जनसभा में शामिल होंगे।

नारायणसामी ने कहा कि कांग्रेस इस केंद्रशासित प्रदेश में द्रमुक और अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

पुडुचेरी में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\