एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी ने ओडिशा की कॉलेज छात्रा के पिता से बात की, न्याय की लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर जिले में खुद को आग लगाने वाली कॉलेज छात्रा के पिता से बुधवार को फोन पर बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया।

देश की खबरें | राहुल गांधी ने ओडिशा की कॉलेज छात्रा के पिता से बात की, न्याय की लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया

भुवनेश्वर, 16 जुलाई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के बालासोर जिले में खुद को आग लगाने वाली कॉलेज छात्रा के पिता से बुधवार को फोन पर बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया।

फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की बी.एड. द्वितीय वर्ष की छात्रा ने तीन दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद सोमवार रात एम्स-भुवनेश्वर में दम तोड़ दिया।

छात्रा ने यौन उत्पीड़न के आरोपी एक प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कॉलेज परिसर में खुद को आग लगा ली थी।

गांधी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ओडिशा के बालासोर में इंसाफ की लड़ाई में जान गंवाने वाली बहादुर बेटी के पिता से बात की। उनकी आवाज में बेटी का दर्द, सपना और संघर्ष सब महसूस किया। उन्हें भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी और मैं हर कदम पर उनके साथ हैं।”

गांधी ने लिखा, “जो हुआ, वह अमानवीय और शर्मनाक ही नहीं, पूरे समाज का जख्म है। हम हर हाल में यह सुनिश्चित करेंगे कि पीड़ित परिवार को पूरा न्याय मिले।”

कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने घटना की न्यायिक जांच की मांग को लेकर 17 जुलाई को ओडिशा बंद का आह्वान किया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा भी परिवार से मिलने ओडिशा पहुंचीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).