देश की खबरें | राहुल गांधी को ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा शुरू’ करनी चाहिए : चौधरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस में जारी अंतर्विरोध का हवाला देते हुए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की सलाह दी।

बलिया, सात अक्टूबर उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को कांग्रेस में जारी अंतर्विरोध का हवाला देते हुए वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ शुरू करने की सलाह दी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत पाकिस्तान के पेशावर, करांची और इस्लामाबाद से करनी चाहिए थी, क्योंकि कांग्रेस सरकार में ही ये हिस्से देश से अलग हुए थे और इसके बाद से देश में कोई विभाजन नहीं हुआ है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने के उपरांत जिस तरह से कांग्रेस में राजस्थान और अन्य राज्यों में अंतर्विरोध और टकराव की स्थिति सामने आ रही है, उसे देखते हुए राहुल गांधी को अपने परिवार को जोड़ने के लिए ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ शुरू करनी चाहिए।

ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व वाली सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के साथ संभावित गठजोड़ के सवाल पर चौधरी ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर से गठबंधन के मामले में राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी हित के आधार पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा।

उन्होंने कहा कि राजभर पहले भी भाजपा के साथ रहे हैं ।

सं. जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\