एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया और तमिलनाडु के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करने का प्रयास करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों के साथ सिर्फ सम्मान और प्रेम आधारित संबंध विकसित करना चाहते हैं।

देश की खबरें | राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर साधा निशाना

तूतीकोरिन/तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 27 फरवरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन-भारत सीमा पर गतिरोध को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया और तमिलनाडु के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध स्थापित करने का प्रयास करते हुए कहा कि वह राज्य के लोगों के साथ सिर्फ सम्मान और प्रेम आधारित संबंध विकसित करना चाहते हैं।

तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और आरएसएस पर विभिन्न मुद्दों को लेकर हमला बोला और प्रधानमंत्री पर मुख्यमंत्री के. पलानीसामी के माध्यम से तमिलनाडु का ‘‘रिमोट कंट्रोल’’ अपने हाथ में लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

गांधी ने खुद को ‘ईमानदार’ बताते हुए कहा कि यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी ‘‘मुझ पर शिकंजा नहीं कस सकते’’ और लगातार निशाना साधते रहते हैं।

तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली जिलों में अलग-अलग जगहों पर जनसंवाद कार्यक्रमों के दौरान कांग्रेस नेता ने मोदी पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवाया और राज्य की अन्नाद्रमुक सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

भारत-चीन गतिरोध को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री पड़ोसी देश से ‘डरे’ हुए हैं और व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि वह सिर्फ ‘‘दो लोगों के लिए उपयोगी हैं।’’

गांधी ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध से पहले ‘‘निश्चित रूप से चीन ने हमारे देश के कुछ सामरिक इलाकों पर कब्जा किया है । इस विचार को पहले उन्होंने डोकलाम में आजमाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वे देखना चाहते थे कि भारत क्या प्रतिक्रिया देता है और उन्होंने देखा कि भारत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और फिर उन्होंने इसे लद्दाख में आजमाया और मेरा मानना है कि उन्होंने अरुणाचल प्रदेश में भी ऐसा किया होगा।’’

सीमा पर गतिरोध के बारे में विस्तार से बात करते हुए गांधी ने कहा कि चीन की घुसपैठ पर मोदी की पहली प्रतिक्रिया थी कि ‘‘भारत में कोई नहीं घुसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे चीन को यह संकेत गया कि भारत के प्रधानमंत्री उनसे डरे हुए हैं... उन्होंने इसे समझा। और उसके बाद से चीनियों ने इसी सिद्धांत पर आगे की बातचीत की।’’

गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘वे जानते हैं कि भारत के प्रधानमंत्री उनका विरोध नहीं कर पाएंगे। मेरे शब्दों को लिख लीजिए, भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण देपसांग में हमारी जमीन अब इस सरकार के कार्यकाल में वापस नहीं लौट सकती।’’

उन्होंने आरोप लगाए कि चीन को इस तरह का संदेश देना ‘‘भविष्य के लिए काफी खतरनाक है क्योंकि चीन केवल लद्दाख तक ही नहीं रुकने वाला।’’

बाद में तिरुनेलवेली के नानगुनेरी में गांधी ने प्रेम और लगाव के लिए तमिलनाडु के लोगों की खूब तारीफ की और कहा कि उन्हें जितना मिला है उससे कहीं ज्यादा वह लौटाएंगे । उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के लोगों के साथ सिर्फ प्रेम, सम्मान और लगाव की में बात की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2021 11:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).