देश की खबरें | राहुल गांधी ‘अपरिपक्व’, उनके नेतृत्व में कांग्रेस के आगे बढ़ने की संभावना नहीं: रीजीजू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘‘अपरिपक्व’’ हैं, और विदेशों में भारत को बदनाम कर कोई भी नेता नहीं बन सकता।

पुणे, नौ नवंबर केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘‘अपरिपक्व’’ हैं, और विदेशों में भारत को बदनाम कर कोई भी नेता नहीं बन सकता।

रीजीजू ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि ‘महायुति’ गठबंधन 20 नवंबर के महाराष्ट्र चुनाव में आसानी से जीत हासिल करेगा क्योंकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष के ‘‘फर्जी विमर्श’’ काम नहीं करेंगे।

महायुति में भाजपा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।

कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा पर लोगों को जाति और समुदाय के आधार पर बांटने का आरोप लगाये जाने के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह राहुल गांधी ही हैं जो अपने पूरे राजनीतिक करियर में ऐसे कृत्यों में लिप्त रहे हैं।

रीजीजू ने दावा किया, ‘‘अब, वह बेनकाब हो गए हैं। हाल में नागपुर में उनके द्वारा संबोधित एक रैली में, संविधान की प्रतियां वितरित की गईं, जिसके पन्नों पर एक शब्द भी नहीं लिखा था। इससे वह और भी बेनकाब हो गए हैं।’’

राहुल अक्सर संविधान की प्रति दिखाते हुए आरोप लगाते हैं कि भाजपा संविधान बदलना और आरक्षण को खत्म करना चाहती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं उनका सम्मान करता हूं क्योंकि वह (लोकसभा में) विपक्ष के नेता के संवैधानिक पद पर हैं। हालांकि, राजनीतिक दृष्टिकोण से, वह अपरिपक्वता प्रदर्शित करते हैं। कांग्रेस ने उन्हें कई बार ‘लॉन्च’ और ‘रीलॉन्च’ किया है, लेकिन उनमें अभी भी परिपक्वता की कमी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेश में भारत को बदनाम कर कोई भी नेता नहीं बन सकता।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रियंका गांधी का केरल में वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव लड़ना इस बात का संकेत है कि उन्हें राहुल गांधी की कीमत पर प्रचारित किया जा रहा है, रीजीजू ने कहा, ‘‘संसद में अपने अनुभव के साथ, मैं कह सकता हूं कि उनके (राहुल के) नेतृत्व में कांग्रेस के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘शायद इसलिए, प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाया जा रहा है। लेकिन एक बात स्पष्ट है कि कांग्रेस के लिए (गांधी) परिवार पहले है। वहीं, भाजपा के लिए देश पहले है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\