एजेंसी न्यूज

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी से कोई मेल नहीं, भाजपा कर्नाटक की सत्ता में लौटेगी: येदियुरप्पा

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभावशाली नेता बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई मेल नहीं है और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी.

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी से कोई मेल नहीं, भाजपा कर्नाटक की सत्ता में लौटेगी: येदियुरप्पा
B.S. Yeddyurappa

बेंगलुरु, 30 मार्च : कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रभावशाली नेता बी एस येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई मेल नहीं है और राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में वापसी करेगी. येदियुरप्पा ने मुसलमानों को संदेश देते हुए यह भी कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के साथ अन्याय नहीं किया है. वह अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण को समाप्त करके उसे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की श्रेणी के तहत रखने के राज्य सरकार के हालिया फैसले का जिक्र कर रहे थे.

येदियुरप्पा ने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में आने का सपना देख रही है लेकिन यह पार्टी 65-70 से अधिक सीट नहीं जीत पाएगी. कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को होंगे. येदियुरप्पा ने राज्य भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस नेताओं से पूछना चाहता हूं कि उनका नेता कौन है. क्या राहुल गांधी नरेंद्र मोदी के समान हो सकते हैं.’’ यह भी पढ़ें : UP Shocker: माता-पिता की हत्या के आरोप में 15 वर्षीय लड़की गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हासिल है और इससे भाजपा को फायदा होगा. येदियुरप्पा ने चुनाव पूर्व एक सर्वेक्षण को खारिज कर दिया जिसमें कांग्रेस के सत्ता में आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. उन्होंने मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की सरकार के अनेक फैसलों की तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के इतिहास में और संभवत: भारत के इतिहास में पहली बार हमारे मुख्यमंत्री ने आरक्षण के मुद्दे पर अच्छा काम किया है और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2023 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).