एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राहुल गांधी ने हमेशा झूठ की राजनीति की है: विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित संकाय पदों को खाली रखने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं।

देश की खबरें | राहुल गांधी ने हमेशा झूठ की राजनीति की है: विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर प्रधान

नयी दिल्ली, 25 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित संकाय पदों को खाली रखने संबंधी राहुल गांधी की टिप्पणी पर शुक्रवार को पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस नेता हमेशा झूठ की राजनीति करते रहे हैं।

इससे पहले दिन में राहुल गांधी ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त आरक्षित पदों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला और इसे न केवल लापरवाही बल्कि ‘बहुजनों’ को शिक्षा, शोध और नीतियों से दूर रखने की एक ‘‘सुनियोजित साजिश’’ बताया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि सभी रिक्त पद तुरंत भरे जाएं और बहुजनों को उनका अधिकार मिलना चाहिए।

प्रधान ने संवाददाताओं से कहा ‘‘जिन लोगों ने देश में आम लोगों और गरीबों के खिलाफ राजनीति की है, उनके दिलों में जहर है। जिनके दिलों में जहर है उन्हें पूरे देश में जहर ही दिखाई देगा। ईश्वर कांग्रेस पार्टी को सद्बुद्धि दें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी ने हमेशा झूठ की राजनीति की है। वह और उनकी पार्टी लगातार गरीबों, शोषितों और हाशिए पर पड़े वर्गों के खिलाफ रहे हैं।’’

मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन के दौरान ओबीसी पदों को अक्सर ‘‘अनुपयुक्त’’ बताया जाता था और फिर उन्हें सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को दे दिया जाता था।

प्रधान ने कहा, ‘‘ हमारे कार्यकाल में हमने पदों की संख्या बढ़ाई है और पहले की तुलना में अब अधिक संख्या में ओबीसी उम्मीदवारों को नौकरियां मिल रही हैं।’’

शोभना रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2025 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).