राहुल गांधी ने पाकिस्तान में बाढ़ से लोगों की मौत पर दुख जताया
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आयी बाढ़ को शुक्रवार को भयावह त्रासदी करार दिया और अपने परिवार के सदस्यों को खोने वालों के प्रति संवेदना जताई.
कन्याकुमारी, 9 सितंबर: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान में आयी बाढ़ को शुक्रवार को भयावह त्रासदी करार दिया और अपने परिवार के सदस्यों को खोने वालों के प्रति संवेदना जताई.
उन्होंने ट्वीट किया, "पाकिस्तान में बाढ़ एक भयावह त्रासदी है. इससे प्रभावित लोगों के प्रति गहरी हमदर्दी है तथा अपने प्रिय जन को खोने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं." यह भी पढ़ें : अमित शाह ने फिट इंडिया फ्रीडम राइडर बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
पाकिस्तान इन दिनों भयंकर बाढ़ का सामना कर रहा है. इस विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या सोमवार को 1391 तक पहुंच गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

