Ind vs Eng 2nd ODI 2021: केएल राहुल ने अनोखे अंदाज में मनाया शतक का जश्न, आलोचकों को मिला करारा जवाब

विराट कोहली ने एक बार टेस्ट शतक जड़ने के बाद अपने आलोचकों को इशारों – इशारों में कहा था कि वह नहीं उनका बल्ला जवाब देगा और शुक्रवार को उनके साथी केएल राहुल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाया.

केएल राहुल और ऋषभ पंत (Photo Credits: Twitter/BCCI)

पुणे, 28 अप्रैल: विराट कोहली ने एक बार टेस्ट शतक जड़ने के बाद अपने आलोचकों को इशारों – इशारों में कहा था कि वह नहीं उनका बल्ला जवाब देगा और शुक्रवार को उनके साथी केएल राहुल ने भी इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक जड़ने के बाद कुछ इसी अंदाज में जश्न मनाया. राहुल ने 114 गेंदों पर 108 रन बनाये. उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 62 रन बनाये थे. उन्होंने शतक पूरा करने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ बल्ला किया और फिर अपने कान बंद करके इशारा किया कि उन्होंने टी20 श्रृंखला में असफलता के बाद आलोचनाओं पर ध्यान नहीं दिया था.

राहुल ने भारतीय पारी समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘यह (जश्न मनाने का तरीका) केवल शोर बंद करने के लिये था, किसी के अनादर करने के लिये नहीं था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोग होते हैं जो आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन आपको उनकी उपेक्षा करनी होती है. इसलिए यह केवल एक संदेश था कि अब शोर मचाना बंद कर दो.’’

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng 2nd ODI 2021: जेसन रॉय ने जड़ा वनडे क्रिकेट करियर का 19वां अर्धशतक

राहुल ने कहा, ‘‘टी20 श्रृंखला के बाद मैं निराश था लेकिन खेल ऐसे ही आगे बढ़ता है. कुछ अच्छे शॉट से दबाव कम हुआ. वास्तव में खुश हूं कि मैं विराट और ऋषभ पंत के साथ साझेदारियां निभाने में सफल रहा.’’ भारत ने राहुल, कोहली और पंत की शानदार पारियों से दूसरे वनडे में छह विकेट पर 336 रन का बड़ा स्कोर बनाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें