देश की खबरें | राहुल और प्रियंका ने विमान हादसे पर दुख जताया, वेणुगोपाल ने जांच का आदेश देने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को केरल के कोझीकोड में हुए विमान हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को केरल के कोझीकोड में हुए विमान हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नागर विमानन मंत्रालय से आग्रह किया कि इस हादसे की जांच के लिए तत्काल आदेश जारी किया जाए।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा, अब तक 15 लोगों की मौत, 123 लोग घायल.

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ कोझिकोड में विमान दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर स्तब्ध हूं। इस हादसे में मारे गए लोगों के मित्रों एवं परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

प्रियंका ने कहा, ‘‘ इस विमान के चालक दल के सदस्यों और यात्रियों तथा उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। इस दुखद समय में आप लोगों के लिए हमारी प्रार्थना है।’’

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुःख: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केरल से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा, ‘‘यह विमान दुर्घटना स्तब्ध कर देने वाली है। राहत एवं मदद के लिए सरकार को सभी जरूरी कदम उठाने चाहिए।’’

कांग्रेस के संगठन महासचिव के मुताबिक, उन्होंने नागर विमानन मंत्रालय से इस घटना की जांच के लिए तत्काल आदेश जारी करने का आग्रह किया है।

वेणुगोपाल ने कहा कि घायलों को उचित चिकित्सा सेवा मुहैया कराई जाए और मारे गए लोगों के परिजन को वित्तीय सहायता दी जाए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरूवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने इस विमान हादसे को केरल के लिए दुखद दिन करार दिया और उम्मीद जताई कि यात्रियों को बचाने के प्रयास में सफलता मिलेगी।

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

गौरतलब है कि एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कोझीकोड हवाईअड्डे की हवाईपट्टी पर फिसलकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर दो हिस्सों में टूट गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

विमान में 191 लोग सवार थे। इस विमान ने दुबई से उड़ान भरी थी।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\