एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | राहुल और पंत के शतक, भारत के चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 120 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) से शतकों की मदद से सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 304 रन की कर ली।

खेल की खबरें | राहुल और पंत के शतक, भारत के चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन

लीड्स, 23 जून भारत ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (नाबाद 120 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) से शतकों की मदद से सोमवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 298 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 304 रन की कर ली।

चाय के ब्रेक तक करूण नायर चार रन बनाकर राहुल के साथ डटे हुए थे।

पंत ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 140 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के जमाए। इसके बाद वह दूसरे सत्र में आउट होने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे।

राहुल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 195 रन की भागीदारी निभाई।

भारत ने पहली पारी 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन बनाए थे।

भारत ने सुबह दो विकेट पर 90 रन से खेलना शुरू किया और पहले सत्र में कप्तान शुभमन गिल (08) का विकेट गंवाया जो दो रन जोड़ने के बाद आउट हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).