देश की खबरें | राफेल विमान भारतीय वायुसेना के 'सिकंदर' : अनिल विज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल विमान भारतीय वायुसेना के 'सिकंदर' हैं और यह अंबाला के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि वे यहां स्थित एयर बेस लाए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अंबाला, 29 जुलाई हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि राफेल विमान भारतीय वायुसेना के 'सिकंदर' हैं और यह अंबाला के लिए गर्व और ऐतिहासिक क्षण है कि वे यहां स्थित एयर बेस लाए गए हैं।

विज ने कहा कि अंबाला के लोगों में विमान आने को लेकर काफी उत्साह है।

यह भी पढ़े | New Education Policy 2020: नई शिक्षा नीति में इंजीनियरिंग के साथ म्यूजिक सबजेक्ट भी ले सकेंगे छात्र.

उन्होंने कहा, " राफेल विमान वायुसेना के "सिकंदर" हैं जो उसकी युद्ध क्षमता को काफी मजबूत करेंगे और यह हमारे देश के सुरक्षा कवच को भी मजबूत करेंगे।"

अंबाला छावनी से छह बार विधायक चुने गए विज ने कहा, " यह हमारे लिए गर्व का और ऐतिहासिक पल है कि शुरुआती पांच राफेल विमानों को अंबाला से वायुसेना में शामिल किया जा रहा है।"

यह भी पढ़े | New Education Policy: नई शिक्षा नीति पर बोले पीएम मोदी, एक लंबे समय से था इस सुधार का इंतजार, लाखों लोगों का जीवन बदलेगा.

अंबाला पहुंचे पांच राफेल विमानों में से तीन राफेल एक सीट वाले जबकि दो राफेल दो सीट वाले लड़ाकू विमान हैं। इन्हें भारतीय वायुसेना के अंबाला स्थित स्क्वाड्रन 17 में शामिल किया जाएगा जिसे ‘गोल्डन एरोज’ के नाम से भी जाना जाता है। ये विमान दोपहर में पहुंचे हैं।

विज ने कहा कि अंबाला वायुसेना स्टेशन बहुत पुराना और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

उहोंने बताया, "इसने 1948 में काम करना शुरू किया। यह उत्तर भारत के सामरिक रूप से अहम वायुसेना अड्डों में से एक है। हमें अंबाला में पहला जगुआर विमान मिला था... इसने 1965 और 1971 की लड़ाइयों में अहम भूमिका निभाई थी। "

पूर्वी अंबाला में स्थित इस वायुसेना स्टेशन का इस्तेमाल सैन्य और सरकारी उड़ानों के लिए होता है। फिलहाल इस वायुसेना अड्डे में जगुआर लड़ाकू विमान के दो और मिग-21 'बाइसन' का एक स्क्वाड्रन है।

स्वतंत्र भारत में वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह अंबाला वायुसेना स्टेशन के पहले कमांडर थे।

फरवरी 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमले करने वाले मिराज लड़ाकू विमानों ने अंबाला से ही उड़ान भरी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\