खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया क्रिकेट में नस्लवाद दिखेगा नहीं लेकिन यह निश्चित रूप से है : डैन क्रिस्टियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व आस्ट्रेलियाई हरफनमौला डैन क्रिस्टियन ने नस्लवाद के मुद्दे पर कहा कि आस्ट्रेलिया क्रिकेट में नस्लवाद ‘सामने से नहीं होता लेकिन यह निश्चित रूप से मौजूद है’।

मेलबर्न, नौ सितंबर पूर्व आस्ट्रेलियाई हरफनमौला डैन क्रिस्टियन ने नस्लवाद के मुद्दे पर कहा कि आस्ट्रेलिया क्रिकेट में नस्लवाद ‘सामने से नहीं होता लेकिन यह निश्चित रूप से मौजूद है’।

दुनिया भर से विभिन्न खेलों के खिलाड़ी और टीमें एकजुट होकर ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान का समर्थन कर रह रहे हैं। क्रिस्टियन ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा करायी गयी पैनल चर्चा ‘क्रिकेट कनेक्टिंग कंट्री’ पर कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि (नस्लवाद) आस्ट्रेलिया क्रिकेट में मुद्दा है। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली दुबई रवाना, तैयारियों का लेंगे जायजा.

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि यह आपके सामने होता है जैसा आप दुनिया भर में किसी अन्य जगह या फिर आस्ट्रेलियाई संस्कृति में देख सकते हो लेकिन यह निश्चित रूप से है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ यह अनौपचारिक नस्लवाद ज्यादा होता है। यहां वहां एक छोटी पंक्तियां, जो मजाक के लिये होती हैं। और इसमें से ज्यादा चीजें, मेरे लिये व्यक्तिगत रूप से, मेरे रंग को लेकर होती है और यह तथ्य कि मैं आस्ट्रेलियाई आदिवासी नहीं दिखता, जो भी इसका मतलब हो। मेरे लिये सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है। ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE में पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ बीच पर मस्ती करते हुए नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, देखें तस्वीर.

सैंतीस साल के इस खिलाड़ी ने आस्ट्रेलिया के लिये 19 वनडे और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को निपटाने के लिये शिक्षा अहम चीज है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुद को शिक्षित करने की जरूरत है और साथ ही हमारे चारों ओर लोगों को भी शिक्षित करने के लिये प्रोत्साहित करने की जरूरत है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\