एजेंसी न्यूज

कागिसो रबाडा ने कहा- विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बढ़ावा देते हैं

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिये बढ़ावा देते हैं और सभी प्रारूपों में उनका निरंतर प्रदर्शन सम्मान के लायक है. रबाडा और कोहली के बीच मैदान पर कई भिड़ंत हो चुकी हैं. तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान का औसत 50 से ऊपर का है.

कागिसो रबाडा ने कहा- विराट कोहली अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बढ़ावा देते हैं
कागिसो रबाडा और विराट कोहली (Photo Credits: Getty Images)

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada) ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) उन्हें मैदान पर सर्वश्रेष्ठ करने के लिये बढ़ावा देते हैं और सभी प्रारूपों में उनका निरंतर प्रदर्शन सम्मान के लायक है. रबाडा और कोहली के बीच मैदान पर कई भिड़ंत हो चुकी हैं. तीनों प्रारूपों में भारतीय कप्तान का औसत 50 से ऊपर का है.

जब उनसे पूछा गया कि वह एक ऐसे क्रिकेटर का नाम बतायें जिसका वह काफी सम्मान करते हैं और जो उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ करने के लिये बढ़ावा देता है तो इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘अगर आप वनडे क्रिकेट को देखो तो मैं कहूंगा कि विराट कोहली सबसे ज्यादा निरंतर अच्छा प्रदर्शन करता है, वह टेस्ट क्रिकेट में भी निरंतरता बनाये रखता है. ’’ यह भी पढ़ें: विराट कोहली ने कहा- शांत रहना, धैर्य रखना अनुष्का से सीखा

रबाडा ने एक चैट शो पर कहा, ‘‘मुझे बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन का भी प्रदर्शन अच्छा लगता है. ’’ चौबीस साल के इस खिलाड़ी 43 टेस्ट में 197 विकेट चटकाये हैं जबकि 75 वनडे मैचों में 117 विकेट हासिल किये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).