खेल की खबरें | क्वितोवा, सिटसिपास और रूबलेव फ्रेंच ओपन क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने चीन की गैर वरीय झांग शुहाई को 6-2, 6-4 से हराया। यह पिछले आठ वर्षों में पहला अवसर है जबकि क्वितोवा ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित की। इससे पहले यह 30 वर्षीय खिलाड़ी 2012 में रोलां गैरा में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

चेक गणराज्य की सातवीं वरीयता प्राप्त क्वितोवा ने चीन की गैर वरीय झांग शुहाई को 6-2, 6-4 से हराया। यह पिछले आठ वर्षों में पहला अवसर है जबकि क्वितोवा ने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित की। इससे पहले यह 30 वर्षीय खिलाड़ी 2012 में रोलां गैरा में सेमीफाइनल तक पहुंची थी।

झांग पहले सेट में जब 2-5 से पीछे चल रही थी तब उन्होंने मेडिकल टाइम आउट भी लिया था। क्वितोवा ने इस बीच कोर्ट फिलिप चैटरियर पर सर्द मौसम से बचने के लिये गुलाबी रंग का कोट ओढ़ लिया था।

यह भी पढ़े | RCB vs DC 19th IPL Match 2020: विराट कोहली ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता.

क्वितोवा अगले दौर में लॉरा सीगमंड से भिड़ेगी। इस गैरवरीयता प्राप्त जर्मन खिलाड़ी ने स्पेन की पॉला बादोसा को 7-5, 6-2 से हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के अंतिम आठ में जगह बनायी।

पुरुष वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त सिटसिपास ने बुल्गारिया के 18वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 7-6 (9), 6-2 से हराया। पिछले साल आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचने वाला यह यूनानी खिलाड़ी अंतिम चार में पहुंचने के लिये रूस के 13वें वरीय आंद्रेई रूबलेव से भिड़ेगा।

यह भी पढ़े | यहां पढ़ें IPL इतिहास में बिना विकेट गंवाए किन तीन टीमों ने हासिल किए हैं सबसे बड़ा लक्ष्य.

रूबलेव ने चौथे दौर के एक अन्य मुकाबले में हंगरी के मार्टन फुस्कोविक्स को 6-7 (4), 7-5, 6-4, 7-6 (3) से पराजित किया। उन्होंने चौथे सेट में 4-5 और 0-40 से पिछड़ने के बाद तीन सेट प्वाइंट बचाकर शानदार वापसी की और फिर दूसरे मैच प्वाइंट पर मुकाबला अपने नाम किया।

यूएस ओपन में दो बार क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने वाले रूबलेव इससे पहले फ्रेंच ओपन में कभी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाये थे।

इस बीच टूर्नामेंट के अंतिम सप्ताह में भी स्टेडियम में कुछ दर्शक दिखायी देंगे क्योंकि पेरिस पुलिस ने प्रतिदिन 1000 दर्शकों की सीमा को कम नहीं करने का फैसला किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े