क्रिकेट

RCB vs DC 19th IPL Match 2020: विराट कोहली ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 19वें मुकाबले में सोमवार यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. इस अहम मुकाबले में बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

RCB vs DC 19th IPL Match 2020: विराट कोहली ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता
विराट कोहली (Photo Credits: Facebook/@RCB)

RCB vs DC 19th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 19वें मुकाबले में सोमवार यानि आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (Royal Challengers Bangalore) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ है. इस अहम मुकाबले में बैंगलौर के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में अबतक दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो दोनों ही टीमों ने क्रमशः चार-चार मैच खेलते हुए तीन-तीन सफलता प्राप्त किए है. वहीं दोनों टीमों को अबतक इस सीजन में एक-एक हार का सामना करना पड़ा है. मौजूदा समय में अंकतालिका में जहां श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम 6 (+0.588) अंको के साथ दुसरे स्थान पर स्थित है, वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली बैंगलौर की टीम 6 (-0.954) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें IPL इतिहास में बिना विकेट गंवाए किन तीन टीमों ने हासिल किए हैं सबसे बड़ा लक्ष्य

टीमें इस प्रकार हैं:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: देवदत्त पडिकल, एरॉन फिंच, विराट कोहली (कप्तान), अब्राहम डिविलियर्स (विकेटकीपर), मोइन अली, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, इसुरु उडाना, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2020 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).