देश की खबरें | भारत छोड़ो: कर्नाटक के राज्यपाल स्वतंत्रता सेनानियों के घर गए,उन्हें सम्मानित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मंगलवार को तीन स्वतंत्रता सेनानियों के घर गए और भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ तथा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर उन्हें सम्मानित किया ।

बेंगलुरु, नौ अगस्त कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत मंगलवार को तीन स्वतंत्रता सेनानियों के घर गए और भारत छोड़ो आंदोलन की 80वीं वर्षगांठ तथा आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर उन्हें सम्मानित किया ।

राज्यपाल के साथ प्रदेश के राजस्व मंत्री आर अशोक एवं उच्च शिक्षा मंत्री अश्वथ नारायण भी मौजूद थे ।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गहलोत इससे पहले दिन में स्वतंत्रता सेनानी आर नारायणप्पा के आवास पर गये और उन्हें सम्मानित किया और इसके बाद उन्होंने शंकरनारायण राव से मुलाकात की ।

इसमें कहा गया है कि राज्यपाल इसके बाद मल्लेश्वरम स्थित नगाभूषण राव के घर गये और उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें मिठाई खिलाई ।

इस दौरान राव ने स्वतंत्रता संग्राम के दिनों को याद किया ।

राज्यपाल ने कहा, ‘‘हमारे सभी स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों को उनके निस्वार्थ समर्पण और बलिदान के लिए सम्मानित करना और उनकी सेवा करना हमारा कर्तव्य है...।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी