देश की खबरें | कश्मीर में हत्याओं को लेकर शासन चला रहे लोगों पर सवाल उठने चाहिए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के भीतर आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश का शासन चला रहे लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए जाने चाहिए।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ दिनों के भीतर आतंकवादियों द्वारा सात नागरिकों की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश का शासन चला रहे लोगों की भूमिका पर सवाल उठाए जाने चाहिए।

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को इस केंद्रशासित प्रदेश के निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आतंकियों द्वारा हमारे कश्मीरी बहनों-भाइयों पर बढ़ते हमले दर्दनाक और निंदनीय हैं। इस मुश्किल घड़ी में हम सब अपने कश्मीरी बहनों-भाइयों के साथ हैं।’’

प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा, ‘‘केंद्र सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाकर सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक बार पाकिस्तान, आईएसआई और आतंकवादी मिलकर कश्मीर की शांति और उसके भाईचारे को, कश्मीरियत की हत्या करना चाहते हैं। लेकिन कश्मीरी पंडितों के नाम पर वोट बटोरने वाली मोदी सरकार कहां है?’’

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य नेताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है।

सुरजेवाला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ जो लोग कश्मीर का शासन चला रहे हैं, जो लोग दिल्ली में बैठक कर कश्मीर में चुनाव भी नहीं करवाते, उनकी क्या भूमिका है, उस पर सवाल उठना चाहिए।’’

जम्मू-कश्मीर में आम नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला प्रधानाध्यापक समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी।

पिछले पांच दिनों में घाटी में सात नागरिकों की हत्या हुयी है, जिनमें से छह की हत्या शहर में हुई है। मृतकों में से चार लोग अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\