विदेश की खबरें | क्यूएनोन षड्यंत्रकारी सिद्धांत पर कार्रवाई कर रहा है ट्विटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस कार्रवाई के तहत क्यूएनोन सामग्रियों से संबंधित अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इससे जुड़े यूआरएल को ट्विटर पर साझा करने से रोका जाएगा। ट्विटर ने यह भी कहा कि वह क्यूएनोन से जुड़े ट्वीट का विशेष उल्लेख करने या इनकी अनुशंसा करने वाले ट्वीट को भी रोकेगा।

इस कार्रवाई के तहत क्यूएनोन सामग्रियों से संबंधित अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही इससे जुड़े यूआरएल को ट्विटर पर साझा करने से रोका जाएगा। ट्विटर ने यह भी कहा कि वह क्यूएनोन से जुड़े ट्वीट का विशेष उल्लेख करने या इनकी अनुशंसा करने वाले ट्वीट को भी रोकेगा।

कंपनी ने एक ट्वीट में कहा, “हमारा रुख स्पष्ट है कि हम ऑफलाइन नुकसान पहुंचा सकने वाले व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करेंगे।”

यह भी पढ़े | कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मामले 1.4 करोड़ से ज्यादा : जॉन्स हॉपकिंस.

ट्विटर के मुताबिक जो अकाउंट “हमारे बहु-खाता नीति का उल्लंघन करते हैं, व्यक्तिगत पीड़ितों को लेकर दुर्व्यवहार करते हैं या पिछली रोक से बचने की कोशिश करते हैं”, उन पर हमेशा के लिए रोक लगा दी जाएगी।

क्यूएनोन षड्यंत्र का सिद्धांत एक आधारहीन धारणा पर केंद्रित है कि ट्रंप “डीप स्टेट’’ यानी अमेरिकी राजनीतिक व्यवस्था में कुछ लोगों की मिलीभगत से एक छिपी हुई सरकार चला रहे दुश्मनों के खिलाफ एक गुप्त अभियान चला रहे हैं। दो वर्षों से भी अधिक वक्त से, उनके फॉलोअर पेचीदा सुरागों को सामने रख रहे हैं जिन्हें कथित तौर पर एक उच्च रैंक वाला सरकारी अधिकारी ऑनलाइन पोस्ट करता है। इस अधिकारी को आधिकारिक रूर से केवल ‘‘क्यू’’ के तौर पर जाना जाता है।

यह भी पढ़े | अब चीन का ब्रिटेन से पंगा, हांगकांग को लेकर दी धमकी.

षड्यंत्र का यह सिद्धांत पहले इंटरनेट के किसी एक स्याह कोने तक सीमित था लेकिन अब यह धीरे-धीरे मुख्यधारा के राजनीतिक गलियारे में प्रवेश करता जा रहा है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\