एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्वाडकॉप्टर का संपर्क टूटा, अंबाला में खुले क्षेत्र में गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रविवार को तकनीकी खराबी के कारण एक क्वाडकॉप्टर का संपर्क टूट गया और यह अंबाला के धूलकोट इलाके में खुले क्षेत्र में गिर गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | प्रशिक्षण उड़ान के दौरान क्वाडकॉप्टर का संपर्क टूटा, अंबाला में खुले क्षेत्र में गिरा

अंबाला (हरियाणा), 20 जुलाई प्रशिक्षण उड़ान के दौरान रविवार को तकनीकी खराबी के कारण एक क्वाडकॉप्टर का संपर्क टूट गया और यह अंबाला के धूलकोट इलाके में खुले क्षेत्र में गिर गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि इस घटना में संपत्ति के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ऑपरेशन सिंदूर के तहत व्यापक प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 20 जुलाई को दोपहर लगभग 12 बजे एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण एक क्वाडकॉप्टर का संपर्क टूट गया और वह अंबाला के धूलकोट के खुले क्षेत्र में गिर गया। किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही किसी को चोट आई।’’

इस बीच, एक प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि हवा में उड़ रहा ड्रोन अचानक नियंत्रण से बाहर हो गया और गिर गया।

घटना की सूचना मिलने पर बलदेव नगर थाने की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

बलदेव नगर थाने के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि सेना और वायुसेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).