विदेश की खबरें | क्वाड वैश्विक कल्याण की शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है: जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जापान में अगले महीने होने वाले क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का यह अनौपचारिक समूह वैश्विक कल्याण की एक शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है।

वाशिंगटन, 12 अप्रैल जापान में अगले महीने होने वाले क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) शिखर सम्मेलन से पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका का यह अनौपचारिक समूह वैश्विक कल्याण की एक शक्तिशाली ताकत बनकर उभरा है।

जयशंकर ने संवाददाताओं को बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में भारत और अमेरिका के बीच हुई ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के दौरान हिंद-प्रशांत क्षेत्र की चुनौतियों पर विशेष ध्यान दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अमेरिका द्वारा क्वाड पर दिए गए ध्यान की सराहना करते हैं। इसके पिछले वर्ष उत्थान से संपूर्ण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को लाभ हुआ है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘क्वाड वास्तव में वैश्विक कल्याण की एक शक्तिशाली ताकत के रूप में उभरा है।’’

इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने संकेत दिया था कि आगामी क्वाड शिखर सम्मेलन 24 मई को जापान में आयोजित होगा, लेकिन व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने इसकी सटीक तिथि नहीं बताई।

उन्होंने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘राष्ट्रपति एशिया जाने के इच्छुक हैं, लेकिन इस समय इस बारे में और जानकारी नहीं है। इस बारे में बात करने के बाद से वह स्पष्ट रूप से उत्साहित हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\