जरुरी जानकारी | कतर निवेश प्राधिकरण ने रिलायंस रिटेल में एक प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसे अपनी खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में हिस्सेदारी अधिग्रहण के एवज में कतर निवेश प्राधिकरण (क्यूआईए) से 8,278 करोड़ रुपये मिल गए हैं।

नयी दिल्ली, छह सितंबर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को कहा कि उसे अपनी खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) में हिस्सेदारी अधिग्रहण के एवज में कतर निवेश प्राधिकरण (क्यूआईए) से 8,278 करोड़ रुपये मिल गए हैं।

इस सौदे के तहत रिलायंस ने देश की अग्रणी खुदरा विक्रेता फर्म आरआरवीएल के 6.86 करोड़ शेयर कतर के सरकारी निवेश कोष क्यूआईए को आवंटित कर दिए हैं।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा, ‘‘रिलायंस रिटेल को क्यूआईए से 8,278 करोड़ रुपये की खरीद राशि मिल गई और उसने क्यूआईए की अनुषंगी कतर होल्डिंग एलएलसी को 6,86,35,010 शेयर आवंटित कर दिए।’’

यह निवेश क्यूआईए के पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई कतर होल्डिंग ने किया है। इस सौदे का मूल्य एक अरब डॉलर यानी 8,278 करोड़ रुपये रहा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 23 अगस्त को रिलायंस रिटेल में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया था।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी