जरुरी जानकारी | पीडब्ल्यूसी दो साल में भारत में 30,000 लोगों को नियुक्त करेगी: चेयरमैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी अगले एक-दो साल में भारत में 30,000 लोगों को नियुक्त करेगी। कंपनी के चेयरमैन बॉब मॉरिट्ज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी वैश्विक परामर्श कंपनी पीडब्ल्यूसी अगले एक-दो साल में भारत में 30,000 लोगों को नियुक्त करेगी। कंपनी के चेयरमैन बॉब मॉरिट्ज ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अखबार इकोनॉमिक टाइम्स के 'वैश्विक व्यवसाय शिखर सम्मेलन' में एक परिचर्चा के दौरान मॉरिट्ज ने कहा कि भारत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रगति और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के उपयोग की बदौलत दुनिया के लिये उस प्रतिभा का आपूर्तिकर्ता बन सकता है, जो बाकी देशों में नहीं हैं।

मॉरिट्ज ने कहा, ‘‘आज हमारे पास लगभग 31,000 लोग हैं... हमारी योजना अगले कुछ वर्षों में 30,000 और लोगों को नियुक्त करने की है।’’

श्नाइडर इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ज्यां-पास्कल ट्राइकोर ने भी कहा कि वह भारत को लेकर काफी आशावादी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के अलावा दुनिया में कोई दूसरी जगह नहीं है जहां हमने सबसे ज्यादा निवेश किया है...भारत में आज अमेरिका और चीन के बाद दुनिया में हमारा तीसरा सबसे बड़ा कारोबार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी