जरुरी जानकारी | पीवीआर को पहली तिमाही में 219.55 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के कारण लॉकडाउन से सिनेमा घर (मल्टीपलेक्स) बुरी तरह प्रभावित हुए जिससे कंपनी को यह घाटा हुआ।

कोविड-19 के कारण लॉकडाउन से सिनेमा घर (मल्टीपलेक्स) बुरी तरह प्रभावित हुए जिससे कंपनी को यह घाटा हुआ।

पीवीआर ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका शुद्ध घाटा 225.73 करोड़ रुपये था।

कंपनी की परिचालन आय इस दौरान 59.39 करोड़ रुपये रही जबकि बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में कोविड के कारण लागू लॉकडाउन में यह केवल 12.70 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका कुल खर्च 417.06 करोड़ रुपये रहा।

पीवीआर ने एक बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कोविड के कारण परिचालन और वित्त प्रदर्शन का बुरी तरह प्रभावित रहना जारी है।’’

उसने कहा, ‘‘कोविड की दूसरी लहर ने तेजी से फैलने के बाद सबको हैरान कर दिया। जिसके कारण लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए। पूरा सिनेमा तंत्र अप्रैल, 2021 के दौरान बंद रहा और अभी भी बंद है।’’

पीवीआर ने कहा कि 29 जुलाई, 2021 तक देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों समेत श्रीलंका के कोलंबो में उसे एहतियातन के साथ सिनेमा घरों को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\