देश की खबरें | पीवी सिंधू बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर के फाइनल्स से हटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू सत्र की अंतिम बैडमिंटन प्रतियोगिता बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स से हट गई हैं क्योंकि वह बाएं टखने की चोट से अभी पूरी तरह नहीं उभरी हैं।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर ओलंपिक में दो बार की पदक विजेता पीवी सिंधू सत्र की अंतिम बैडमिंटन प्रतियोगिता बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स से हट गई हैं क्योंकि वह बाएं टखने की चोट से अभी पूरी तरह नहीं उभरी हैं।

इस प्रतियोगिता में 2018 की चैंपियन सिंधू अगस्त में राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान चोटिल हो गई थी।

बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स चीन के ग्वांगझू में 14 दिसंबर से खेला जाएगा।

सिंधू के पिता पी वी रमन्ना ने पीटीआई से कहा,‘‘ उसके डॉक्टर ने उसे कुछ और दिन तक आराम करने के लिए कहा है ताकि वह नए सत्र से पहले पूरी तरह फिट हो जाए। उसने तमाम पहलुओं पर विचार किया। ग्वांगझू में कई तरह के प्रतिबंध हैं और नए सत्र को ध्यान में रखते हुए उसने यह फैसला किया।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उसने दो सप्ताह पहले अभ्यास शुरू कर दिया था और जनवरी तो वह पूरी तरह फिट हो जाएगी। इन सब चीजों को ध्यान में रखते हुए उसने भारतीय बैडमिंटन संघ को पत्र भेजकर अपने फैसले से अवगत कराया।’’

सिंधू के हटने का मतलब है कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व केवल एचएस प्रणय करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी