विदेश की खबरें | पुतिन ने की शिखर वार्ता के परिणाम की सराहना, बाइडन को सख्त वार्ताकार बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पुतिन ने बुधवार को जिनेवा में बाइडन के साथ करीब तीन घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने बुरी तरह बिगड़ते कूटनीतिक संबंधों में सुधार लाने की कवायद के तौर पर वाशिंगटन तथा मास्को में अपने-अपने राजदूतों को वापस भेजने पर सहमति जतायी।
पुतिन ने बुधवार को जिनेवा में बाइडन के साथ करीब तीन घंटे तक विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने बुरी तरह बिगड़ते कूटनीतिक संबंधों में सुधार लाने की कवायद के तौर पर वाशिंगटन तथा मास्को में अपने-अपने राजदूतों को वापस भेजने पर सहमति जतायी।
रूसी राजदूत अनातोली एंतोनोव को मार्च महीने में वाशिंगटन से वापस बुला लिया गया था जब बाइडन ने एक साक्षात्कार में पुतिन को हत्यारा कहा था। वहीं रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने अप्रैल में मास्को छोड़ दिया था।
जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में बाइडन को बेहद अनुभवी और रचनात्मक वार्ताकार बताकर सराहना करने वाले पुतिन ने बृहस्पतिवार को एक सरकारी मैनेजेमेंट स्कूल के स्नातकों के साथ वीडियो कॉल में भी अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रशंसा की।
पुतिन ने कहा, ''वह मामलों की अच्छी समझ रखते हैं। वह पूरी तरह सधे हुए थे और जानते हैं कि उन्हें क्या हासिल करना है। वह यह कार्य बहुत समझदारी से करते हैं।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)