जरुरी जानकारी | प्योर ईवी एक दिसंबर को पेश करेगी ई-स्कूटर ईट्रांस नियो
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टार्टअप कंपनी प्योर ईवी ने अगले महीने उच्च गति वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ईट्रांस नियो पेश करने की घोषणा की है।
नयी दिल्ली, 17 नवंबर स्टार्टअप कंपनी प्योर ईवी ने अगले महीने उच्च गति वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर ईट्रांस नियो पेश करने की घोषणा की है।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-हैदराबाद (आईआईटी-हैदराबाद) समर्थित कंपनी ने कहा है कि इस ई-स्कूटर की शोरूम कीमत 75,999 रुपये होगी।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए राहतभरी खबर, लाखों पूर्व कर्मचारियों को होगा फायदा.
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि इस नए मॉडल में तेज पिकअप की सुविधा होगी। कंपनी इसे एक दिसंबर, 2020 को बाजार में उतारने जा रही है।
कंपनी ने कहा कि इस मॉडल में पेटेंट वाली बैटरी और कंपनी के अंदर ही विकसित बैटरी ताप प्रबंधन प्रणाली (बीटीएमएस) लगाई गई है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फेस्टीव सीजन में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस का हुआ ऐलान.
प्योर ईवी के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित वडेरा ने कहा, ‘‘नए मॉडल में बेहतर एरोडायनैमिक्स का फीचर है जिससे पावरट्रेन की दक्षता सुधरेगी। साथ ही यह वाहन अधिक तेजी से रफ्तार पकड़ सकेगा और लंबी यात्रा कर सकेगा।’’
उन्होंने कहा कि हम यह मॉडल विशेषरूप से युवाओं को लक्ष्य कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले साल में हमारा इस मॉडल की 10,000 इकाइयां बेचने का लक्ष्य है। वडेरा ने बताया कि शुरुआत में यह मॉडल हैदराबाद में उपलब्ध होगा। दिसंबर के मध्य से यह देशभर में उपलब्ध होगा।
ईट्रांस नियो पांच सेकंड में 40 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकता है। इसमें 2,500 डब्ल्यूएच की पेटेंट वाली बैटरी लगी है। एक बार चार्ज करने पर यह ई-स्कूटर 120 किलोमीटर चलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)