जरुरी जानकारी | एचटी मीडिया का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 51.36 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी एचटी मीडिया लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 51.36 करोड़ रुपये रहा है।

नयी दिल्ली, 20 मई मीडिया कंपनी एचटी मीडिया लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में 51.36 करोड़ रुपये रहा है।

एचटी मीडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी को एक साल पहले इसी तिमाही में 31 लाख रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की परिचालन आय चौथी तिमाही में बढ़कर 513.57 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 464.41 करोड़ रुपये थी। तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 527.47 करोड़ रुपये रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 513.41 करोड़ रुपये था।

समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के मुद्रण और प्रकाशन खंड से राजस्व चौथी तिमाही में 373.29 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 375.97 करोड़ रुपये था। रेडियो प्रसारण और मनोरंजन क्षेत्र से आय 81.98 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 47.57 करोड़ रुपये थी।

डिजिटल खंड से राजस्व मार्च, 2025 को समाप्त तिमाही में 58.28 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 43.21 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 14.2 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी 91.38 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

बीते वित्त वर्ष में कंपनी की परिचालन आय बढ़कर 1,805.63 करोड़ रुपये रही जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,694.72 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड