जरुरी जानकारी | उप्र में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 10.27 लाख टन से अधिक हुई गेहूं खरीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 10.27 लाख टन से अधिक गेहूं खरीद की गई है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

लखनऊ, 19 जून उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2025-26 में 10.27 लाख टन से अधिक गेहूं खरीद की गई है। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया कि राज्य में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में गेहूं खरीद में पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया। पिछले वर्ष जहां 9.31 लाख टन गेहूं खरीद हुई थी, वहीं रबी विपणन वर्ष 2025-26 यानी वर्तमान सत्र में यह खरीद बढ़कर 10.27 लाख टन से अधिक रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर गेहूं खरीद बढ़ाने के लिए मोबाइल क्रय केंद्र गांवों तक पहुंचे।

बयान के अनुसार, रबी विपणन वर्ष (2025-26) में 17 मार्च से शुरू हुई गेहूं खरीद 15 जून तक चली। खरीद 5,853 क्रय केंद्रों के माध्यम से हुई। प्रदेश के दो लाख से अधिक किसानों से 10.27 लाख टन से अधिक की गेहूं खरीद की गई। गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को सरकार की ओर से 2,508.26 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया गया।

गेहूं खरीद के दौरान एक तरफ जहां सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक प्रतिदिन क्रय केंद्र खुले रहे, वहीं अवकाश में भी गांव-गांव पहुंचकर अधिकारियों ने किसानों से संपर्क-संवाद स्थापित किया। रविवार के अवकाश में भी खाद्य व रसद विभाग के अधिकारियों ने किसानों से मोबाइल क्रय केंद्र के जरिये गेहूं खरीद की।

केंद्र सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) रबी विपणन वर्ष 2025-26 के लिए 2,425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष यह मूल्य 2,275 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार सरकार ने 150 रुपये प्रति क्विंटल में वृद्धि की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के पत्रकार रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ