जरुरी जानकारी | झारखंड में चालू वित्त वर्ष में अबतक 13 लाख क्विंटल धान की खरीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष 2024-25 में झारखंड के 724 खरीद केंद्रों से अबतक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रांची, 27 जनवरी चालू वित्त वर्ष 2024-25 में झारखंड के 724 खरीद केंद्रों से अबतक 13 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद की गई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में राज्य सहकारी विकास समिति की बैठक के दौरान यह आंकड़ा सामने आया।

समीक्षाधीन वित्त वर्ष में 60 लाख क्विंटल धान की खरीद के लक्ष्य के साथ 15 दिसंबर से खरीद शुरू हुई थी।

बयान के अनुसार, अधिकारियों ने तिवारी को बताया, ‘‘25 जनवरी तक राज्य भर के 724 खरीद केंद्रों से कुल 13,06,356 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। खरीद सत्र के लिए सीमित समय को देखते हुए लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष 75 केंद्रों को सक्रिय करने का प्रयास किया जा रहा है।’’

तिवारी ने कहा कि सहकारी विकास की योजनाएं राज्य के संसाधनों और लोगों की जरूरतों के आधार पर तय की जानी चाहिए।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि झारखंड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए तीन लाख टन मछली उत्पादन का लक्ष्य रखा है।

बयान में कहा गया, ‘‘वित्त वर्ष 2022-23 में 2.80 लाख टन की तुलना में अबतक लगभग 2.57 लाख टन मछली का उत्पादन किया गया है। अमृत सरोवर मिशन के तहत प्रत्येक जिले में मत्स्य सहकारी समितियां बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अबतक, 2024-25 के लिए लक्षित 50 में से 33 प्राथमिक मत्स्य सहकारी समितियां स्थापित की गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी