जरुरी जानकारी | ईंधन पर पड़ोसी राज्यों की तुलना में ऊंचे कर के विरोध में पंजाब के पेट्रोल पंप बंद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी राज्यों की तुलना में ईंधन पर ऊंचे कर के विरोध में बुधवार को पंजाब में 3,400 से अधिक पेट्रोल पंप बंद रहे।

चंडीगढ़, 29 जुलाई पड़ोसी राज्यों की तुलना में ईंधन पर ऊंचे कर के विरोध में बुधवार को पंजाब में 3,400 से अधिक पेट्रोल पंप बंद रहे।

पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा कि पंजाब में पेट्रोल और डीजल पर ऊंचे मूल्य वर्धित कर (वैट) की वजह से अन्य राज्यों की तुलना में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में काफी अंतर है जिसकी वजह से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल के लिए यहां हुआ बड़ा ऐलान, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी राहत.

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने कहा, ‘‘पंजाब के करीब 3,400 पेट्रोल पंप डीलरों ने बुधवार को अपने पेट्रोल पंप बंद रखे।’’

सिंह ने कहा कि पंजाब में रोजाना पेट्रोल और डीजल की बिक्री क्रमश: 3,200 किलोलीटर और 10,00 किलोलीटर रहती है।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.

पेट्रोल पंप बंद रहने से वाहन मालिकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि, फरीदकोट और फिरोजपुर सहित कुछ स्थानों पर पेट्रोल पंप खुले रहे। पंजाब के पेट्रोलियम डीलरों ने अपने एक सदस्य की मृत्यु के बाद सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने की घोषणा की थी।

कारोबार में नुकसान के बाद मोहाली के एक पेट्रोल पंप मालिक जी एस चावला ने 22 जुलाई को कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी।

पेट्रोल पंप डीलरों ने कहा कि चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की तुलना में पंजाब में पेट्रोल और डीजल काफी महंगा है।

पंजाब में कुल 3,450 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से दूसरे राज्यों की सीमाओं से लगते 800 जिलों मसलन मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर में हैं। ऊंचे वैट की वजह से इन पेट्रोल पंपों की बिक्री बुरी तरह प्रभावित हुई है। सिंह ने कहा कि सीमावर्ती जिलों के पेट्रोल पंपों की बिक्री आधी से भी कम रह गई है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\