देश की खबरें | किसानों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में पंजाबी गायकों ने बनाए गीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का, पंजाबी गायक अपने लुभावने गीतों के साथ समर्थन कर रहे हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, तीन दिसंबर दिल्ली की सीमा पर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का, पंजाबी गायक अपने लुभावने गीतों के साथ समर्थन कर रहे हैं।

इन्ही में से एक गीत के बोल हैं “मुड़दे नी लेये बिना हक, दिल्लिये” यानी दिल्ली हम अपना हक लिए बिना वापस नहीं लौटेंगे। इससे पंजाबी किसानों का नए कानूनों को रद्द करने की मांगों के प्रति दृढ़ निश्चय झलक रहा है।

यह भी पढ़े | एचसीएल टैक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन Roshni Nadar Malhotra बनीं देश की सबसे अमीर महिला.

किसानों के संघर्ष पर बने ये गीत सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों में खासा पसंद किए जा रहे हैं।

पिछले कई महीनों से किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे जाने-माने पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान ने कहा कि वह बुधवार को वह एक नया गाना लेकर आए थे।

यह भी पढ़े | Covid-19 Health Workers Protest: 3 महीने तक नौकरी पर रखे कोविड हेल्थ वर्कर्स जॉब से बर्खास्त, विरोध प्रदर्शन पर पुलिस ने बरसायी लाठियां.

“मुड़दे नी लेये बिना हक, दिल्लिये” के गायक मान ने कहा कि छह महीने का राशन लेकर किसान वहां विरोध करने पहुंचे हैं क्योंकि ये उनके खेतों और अस्तित्व की लड़ाई है।

गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे किसानों ने दिल्ली के रास्ते में पानी की बौछारों का सामना किया और पुलिस के बैरीकेड तोड़े।

करीब एक महीने पहले मान ने एक और गाना “अन्नदाता, खेत साड्डी मां, खेत साड्डी पग” (खेत हमारी मां हैं, खेत हमारी शान हैं) जारी किया था।

गायक कंवर ग्रेवाल का गीत, “ऐलान, तेन्नू दिल्लिये एकट्ठ परेशान करुगा, पर फसलां दे फैसले किसान करुगा' (दिल्ली, यह सभा आपको परेशान करेगी लेकिन केवल किसान ही फसलों की कीमत तय करेंगे) भी प्रदर्शनकारियों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।

ग्रेवाल का एक और गाना 'पेचा' भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

गायकों का कहना है कि वे भी किसानों के बच्चे हैं और कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना उनके लिये स्वाभाविक है।

एक अन्य मशहूर गायक जसबीर जस्सी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पंजाबी कलाकार किसानों का समर्थन कर रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (एकता उग्रहन) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने पंजाबी कलाकारों और गायकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे 'काले कानूनों' के खिलाफ विरोध कर रहे किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

सिद्धू मूसेवाला, बब्बू मान और हर्फ चीमा सहित कई पंजाबी गायक पहले ही किसानों के लिए अपना समर्थन व्यक्त कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

Holi Special Trains 2026: होली पर मध्य रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई, मडगांव, हटिया और पुणे-दानापुर के बीच चलाएगी 18 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें

\