देश की खबरें | जबरन वसूली गिरोह चलाने के आरोप में पंजाबी गायक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने एक पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो पिस्तौल व कुछ गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार गायक मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

मोहाली (पंजाब), आठ अप्रैल पुलिस ने एक पंजाबी गायक को गिरफ्तार किया है और उसके पास से दो पिस्तौल व कुछ गोलियां बरामद की हैं। गिरफ्तार गायक मुठभेड़ में मारे गए गैंगस्टर जयपाल भुल्लर का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी।

अधिकारियों ने कहा कि कुछ गीतों को अपनी आवाज देने वाला हरबीर सिंह सोहल कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से संचालित जबरन वसूली गिरोह में शामिल था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोहल के पास से चीन निर्मित दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 50 कारतूस और नौ एमएम पिस्तौल की चार मैगजीन बरामद की हैं।

पुलिस ने कहा कि सोहल और उसका सहयोगी अमृतपाल सिंह उर्फ ​​सट्टा ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में बैठे अपने आकाओं द्वारा फोन कॉल किये जाने के बाद यहां लोगों से जबरन वसूली करते थे।

साल 2021 में, भुल्लर और उसका सहयोगी जसप्रीत सिंह जस्सी को लुधियाना के जगरांव में दो सहायक उप-निरीक्षकों (एएसआई) की हत्या के सिलसिले में कोलकाता में हुई एक मुठभेड़ में मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि भुल्लर और जस्सी द्वारा दो एएसआई की हत्या किये जाने के बाद से सोहल फरार था।

पुलिस ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सोहल भी दो एएसआई की हत्या में शामिल था।

पुलिस के मुताबिक भुल्लर ने लुधियाना के खन्ना शहर में सोहल के नाम से जमीन भी खरीदी थी।

मोहन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विवेक शील सोनी ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहल और सिंह खरड़ में छिपे हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि एक छापेमारी के दौरान पुलिस ने सोहल को दबोच लिया लेकिन सिंह भाग गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\