हिसार (हरियाणा), 28 अप्रैल पंजाब के छतबीड़ चिड़ियाघर में जांच में एक बाघ के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
बाघ के नमूनों को जांच के लिए राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र (एनआरसीई) में भेजा गया था।
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
चिड़ियाघर प्रशासन को जब यह पता चला कि बाघ बीमार है, उसने खाना पीना छोड़ दिया है और उसे चलने में परेशानी हो रही है तब उसे बाकी जानवरों से अलग रखा गया था।
एनआरसीई, हिसार के निदेशक डॉ यशपाल ने बताया कि चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बाघ के नमूनों को कोविड-19 की जांच के लिए 22 अप्रैल को भेजा था।
चिड़ियाघर प्रशासन को 23 अप्रैल को भेजी गई जांच रिपोर्ट में बाघ में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)










QuickLY