चंडीगढ़, 30 जून कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से निपटने के प्रयासों के तहत पंजाब सरकार स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभागों में 4,000 से अधिक पदों को भरेगी।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
यह भी पढ़े | SBI ग्राहक ध्यान दें! 1 जुलाई से ATM से कैश निकालना हो जाएगा महंगा, यहां पढ़ें डिटेल्स.
स्वास्थ्य विभाग के 3,954 पदों में से पहले चरण में 2,966 पर भर्ती की जाएगी। 30 सिंतबर को बाकी बचे 988 रिक्त पदों को अगले चरण में भरा जाएगा।
सरकार चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के 291 रिक्त पदों के लिए भी भर्ती आयोजित करेगी।
इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने चिकित्सा अधिकारी (स्पेशलिस्ट) की भर्ती के लिए एक विशेष चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के जरिए भर्ती प्रक्रिया जारी रखने के संबंध में भी अपनी मंजूरी दी।
इसी तरह, मंत्रिमंडल ने फरीदकोट के बाबा फरीद स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के जरिए चिकित्सकों, अर्द्ध चिकित्सा कर्मियों और अन्य कर्मचारियों की भर्ती किए जाने को भी मंजूरी दे दी।
फरीदकोट विश्वविद्यालय के जरिए इन पदों को भरे जाने संबंधी फैसला कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात की तत्काल आवश्यकता के मद्देनजर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY