एजेंसी न्यूज

Punjab: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक वनकर्मी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया

पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कहा कि उसने रिश्वत लेने के एक मामले में मोगा जिले में तैनात एक वन रक्षक को गिरफ्तार किया है.

Punjab: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक वनकर्मी को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया
गिरफ्तार (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़, 29 अप्रैल: पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कहा कि उसने रिश्वत लेने के एक मामले में मोगा जिले में तैनात एक वन रक्षक को गिरफ्तार किया है. ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि अमरजीत कौर नाम की वन रक्षक को शुक्रवार को 10,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें: Rajasthan: गहलोत ने केंद्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग दोहराई

बयान के मुताबिक, मोगा के मांगेवाला गांव निवासी शिकायतकर्ता गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया था कि कौर ने वन भूमि में पानी पाइप लाइन बिछाने के लिए जुर्माना नहीं लगाने की एवज में उनसे और उनके पड़ोसी से 15-15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शिकायतकर्ता ने बताया कि सौदा 10,000 रुपये में तय हुआ था. उन्होंने यह पूरी बातचीत अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली थी. बयान के मुताबिक, ब्यूरो की एक टीम ने शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए कौर को रंगे हाथों पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया.

बयान में बताया गया है कि महिला कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2023 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).