देश की खबरें | पंजाब: होशियारपुर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 15 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के गढ़शंकर इलाके में शनिवार को एक बस की टक्कर लकड़ी से लदे ट्रक और मोटरसाइकिल से हो गई, जिससे बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और निजी नर्सिंग संस्थान की 15 छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

होशियारपुर, आठ फरवरी पंजाब के गढ़शंकर इलाके में शनिवार को एक बस की टक्कर लकड़ी से लदे ट्रक और मोटरसाइकिल से हो गई, जिससे बस चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और निजी नर्सिंग संस्थान की 15 छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बागवैन गांव के निकट उस समय हुई, जब छात्राएं संस्थान से पढ़ाई करके बस पर सवार होकर घर लौट रही थीं।

गढ़शंकर के थाना प्रभारी राजिंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बस चालक गगनदीप सिंह और मोटरसाइकिल सवार गोल्डी के रूप में हुई है।

गुरसेवा नर्सिंग संस्थान की सभी घायल छात्राओं को उपचार के लिए गढ़शंकर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनमें से चार छात्राओं को बाद में उच्च चिकित्सा संस्थानों के लिए ‘रेफर’ कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी